20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

श्रावण मास में महाकाल दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, चार राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों ने की भस्म आरती में शिरकत…

HomeMadhya Pradeshश्रावण मास में महाकाल दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, चार राज्यों...

Date:

उज्जैन : 15 जुलाई 2025

श्रावण मास में उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी क्रम में मंगलवार तड़के देश के चार राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए और पवित्र भस्म आरती में भाग लिया।

सुबह 3 बजे सिक्किम, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष अपने-अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ मंदिर पहुंचे। सिक्किम के विधानसभा अध्यक्ष मिंगम नोरबू, ओडिशा की सुरमा पध्ये, हिमाचल प्रदेश के कुलदीप सिंह पठानिया और राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने नंदी हॉल में बैठकर करीब दो घंटे तक चली भस्म आरती में भाग लिया। इस दौरान सभी ने भगवान महाकाल का ध्यान कर मंत्र जाप किया।

यह भी पढ़े : महाकाल मंदिर में श्रद्धा की जगह दिखावा! रील्स, डांस और पहनावे पर पुजारियों की नाराज़गी…

आरती उपरांत अतिथियों ने नंदीजी का पूजन कर मंदिर परिसर में स्थित गर्भगृह में जाकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। महाकाल मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक शिवकांत पांडेय और आशीष दुबे ने सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया।

श्रावण मास के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। देश-विदेश से आने वाले भक्तों के साथ-साथ अब राजनैतिक और प्रशासनिक क्षेत्र की हस्तियां भी भगवान महाकाल के चरणों में शीश नवाने उज्जैन पहुंच रही हैं।

हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...

गूगल रिव्यू से कमाई का झांसा: जबलपुर की महिला से साइबर ठगों ने 5 लाख रुपये ठगे…

जबलपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:जबलपुर के बरेला थाने में दर्ज शिकायत...