36.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

ऑस्कर विजेता श्री तेजा से मुख्यमंत्री के सलाहकार ने की मुलाकात, दिया छत्तीसगढ़ आने का न्यौंता..

HomeChhattisgarhऑस्कर विजेता श्री तेजा से मुख्यमंत्री के सलाहकार ने की मुलाकात, दिया...

Date:

रायपुर, 18 मार्च 2023
.
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के सलाहकार श्री गौरव द्विवेदी ने दिल्ली में शुक्रवार को ऑस्कर विजेता अभिनेता श्री रामचरण तेजा से मुलाकात की। उन्होंने छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति के साथ ही राज्य सरकार की फिल्म नीति की जानकारी दी। उन्होंने श्री तेजा को छत्तीसगढ़ आने का न्यौता भी दिया , जिसे उन्होंनेे सहर्ष स्वीकार कर लिया। उन्होंने इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त की और कहा कि जब भी उन्हें मौका मिलेगा तो वे जरूर छत्तीसगढ़ आना चाहेंगे।
मुलाकात के दौरान श्री द्विवेदी ने ऑस्कर विजेता फिल्म में उनके द्वारा की गई भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से भगवान श्री राम का गहरा संबंध है।  छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की जन्म भूमि है और वनवास के समय भगवान श्रीराम ने अधिकतम समय छत्तीसगढ़ में व्यतीत किया था। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पर्यटन का बढ़ावा देने के लिए राम वन गमन पर्यटन पथ के निर्माण का कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में चंदखुरी में माता कौशल्या का मंदिर भी है। इस मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य भी राज्य सरकार के द्वारा कराया गया है।
इस मौके पर अभिनेता श्री रामचरण तेजा को छत्तीसगढ़ का पारम्परिक राजकीय गमछा पहना कर स्वागत और सम्मान किया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के वनोपज संग्रहण जैसे रागी, कुकीज, शहद, एलोवेरा जूस, ईमली कैंडी आदि का गिफ्ट हैम्पर उपहार स्वरूप भेंट किया।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...