जल संसाधन विभाग के कार्याे का कलेक्टर ने किया निरीक्षण..

HomeCHHATTISGARHजल संसाधन विभाग के कार्याे का कलेक्टर ने किया निरीक्षण..

Date:

नारायणपुर: 18 मार्च 2023

कलेक्टर अजीत वसन्त ने आज जल संसाधन संभाग द्वारा संपादित मनरेगा/अभिशरण मद से कराए गये कार्यो का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा कि जल संसाधन विभाग द्वारा कराए गये नहर मरम्मत एवं अन्य कार्यो से किसानो के खेतो तक पानी पहुंचना आसान हो गया है। आज निरीक्षण के दौरान उन्होने चेचन पारा स्टॉप कम काजवे मरम्मत कार्य (9 गेट) तेलसी माइनर का सीसी लाईन कार्य (आरडी0 से 800 मीटर तक) एवं बिंजली जलाशय से आरडी 600 मीटर के दायें कुलापे से वाटर कोर्श (काडा नाली) कार्यो का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेश कुमार ध्रुव, कार्यपालन अभियंता अजय चौधरी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


इस दौरान कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग द्वारा निर्मित पुराने नहरों के जिर्णोद्धार एवं नहर लाइनिंग के कार्यो के और प्रस्ताव भेजने के निर्देश जल संसाधन विभाग के अधिकारी को दिये। उन्होने कहा कि नहरों की लाइनिंग होने पानी की बचत होती है एवं पानी तेजी से नहर कें अंतिम छोर के कमांड तक पहुंचता है। उन्होने कृषकों को सिचांई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नई काडा नालियों के भी प्रस्ताव देने को कहा। उन्होने कहा कि जिले के किसान जल संसाधन विभाग द्वारा निर्मित किये गये नहर नालियों से उपलब्ध जल का उपयोग गर्मी के मौसम में धान के स्थान पर अन्य दूसरी फसलों को उगाने मे ंकरें। इससे पानी की बचत भी होगी और पर्याप्त मात्रा में अन्य दूसरी प्रकार की फसलों का उत्पादन भी होगा।
इस दौरान जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता अजय चौधरी ने बताया कि मनरेगा मद के तहत् जल संसाधन विभाग द्वारा 9 चेक डेम निर्माण कार्य का प्रस्ताव एवं नरवा कार्यक्रम के अंतर्गत 10 स्टॉप डेम के मरम्मत के कार्यो के प्रस्ताव जिला पंचायत कार्यालय में प्रस्तुत कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के प्राथमिकता वाली योजना नरवा के तहत् जिले में पहले से निर्मित स्टॉप डेमों में मरम्मत कार्य एवं कड़ी सटर के स्थान पर गेट लगाने के कार्यो को प्रस्तावित करने के लिए भी निर्देश दिये गये है। इससे गर्मी के मौसम मे ंपर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध रहेगा एवं इस पानी से रबी की फसल किसानों द्वारा ली जा सकेंगी।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...