भोपाल : 15 जुलाई 2025
रानी कमलापति स्टेशन के बाद अब भोपाल रेलवे स्टेशन को भी मेट्रो से जोड़ने की दिशा में काम शुरू हो गया है। मेट्रो का अंडरग्राउंड स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर-6 के पास बनाया जा रहा है। यात्रियों की आवाजाही आसान बनाने के लिए यहां फुटओवर ब्रिज या सब-वे बनाने की योजना है।
भोपाल मेट्रो कॉरपोरेशन दो विकल्पों पर विचार कर रहा है। यदि केवल प्लेटफॉर्म-6 को जोड़ा गया, तो फुटओवर ब्रिज बनेगा। यात्री ट्रैक के ऊपर से होते हुए मेट्रो स्टेशन तक पहुंच सकेंगे। वहीं, अगर प्लेटफॉर्म-1 और 6 दोनों को जोड़ने की जरूरत पड़ी, तो अंडरग्राउंड सब-वे बनाया जाएगा।
यह भी पढ़े : मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को मिला नया चीफ जस्टिस, जस्टिस संजीव सचदेवा की नियुक्ति…
इस कनेक्टिविटी से यात्रियों को लंबा रास्ता पैदल नहीं चलना पड़ेगा और बाहर निकलते ही मेट्रो स्टेशन मिल जाएगा। इससे स्टेशन के बाहर लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी।
इससे पहले रानी कमलापति रेलवे स्टेशन को मेट्रो से जोड़ने के लिए 70 मीटर लंबा स्काई वॉक बनाया जा रहा है। भोपाल स्टेशन के लिए ऐसा काम मौजूदा प्रोजेक्ट में शामिल नहीं है, इसलिए इसके लिए अलग से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। मेट्रो और रेलवे के बेहतर तालमेल से भोपाल के यात्रियों को बड़ा फायदा होगा।
हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


