18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

शादी में शामिल होने पहुंचे रज्जाक गैंग के 4 इनामी आरोपी ओलिव रिसॉर्ट से गिरफ्तार…

HomeMadhya PradeshJABALPURशादी में शामिल होने पहुंचे रज्जाक गैंग के 4 इनामी आरोपी ओलिव...

Date:

जबलपुर : 11 जुलाई 2025

जबलपुर पुलिस ने गुरुवार रात सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व स्थित टुरिया गांव के ओलिव रिसॉर्ट में दबिश देकर कुख्यात अपराधी अब्दुल रज्जाक के गैंग के चार फरार सदस्यों को गिरफ्तार किया। ये सभी एक पारिवारिक शादी में शामिल होने आए थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने स्थानीय सहयोग से देर रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक सघन सर्च अभियान चलाया और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में रज्जाक का बेटा सरफराज, भाई मोहम्मद मेहमूद, भतीजा अजहर और साथी सज्जाद शामिल हैं। इन सभी पर जबलपुर पुलिस ने 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने इनके पास से दो महंगी लग्जरी कारें, एक लोडेड पिस्टल (10 राउंड के साथ) और 50 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। आरोपियों पर सिवनी जिले के कुरई थाना में आर्म्स एक्ट के तहत नया मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस जानकारी के अनुसार, अब्दुल रज्जाक फिलहाल जबलपुर जेल में बंद है। ओमती क्षेत्र में उसके एक रिश्तेदार के परिवार में शादी समारोह था, जो टुरिया के इस रिसॉर्ट में आयोजित किया गया था। मुखबिर की सूचना पर जबलपुर से रवाना हुई पुलिस टीम ने सिवनी पुलिस की मदद से रिसॉर्ट में एक-एक कमरे की तलाशी ली और चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े : ग्वालियर में वाहन चोरों का आतंक, सर्वोदय हॉस्पिटल के बाहर CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात…

इन आरोपियों के खिलाफ जबलपुर के ओमती थाने में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। सरफराज पर तीन, मोहम्मद मेहमूद और अजहर पर दो-दो तथा सज्जाद पर एक मामला दर्ज है। साथ ही मेहमूद के खिलाफ कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाने में भी एक केस दर्ज है।

उल्लेखनीय है कि रज्जाक गैंग लंबे समय से पुलिस के रडार पर है। वर्ष 2021 में विजयनगर क्षेत्र के एक गैरेज में हुए हमले के बाद गैंग की गतिविधियां सामने आई थीं। गैंग के सदस्यों ने गैरेज में तोड़फोड़ कर युवक पर जानलेवा हमला किया था। उस मामले में शहबाज की गिरफ्तारी के बाद कई हथियार बरामद हुए थे। फिलहाल पुलिस इन चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि रज्जाक गैंग के अन्य सदस्यों, हथियारों की सप्लाई और आपराधिक नेटवर्क से जुड़ी जानकारियां हासिल की जा सकें।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...

गूगल रिव्यू से कमाई का झांसा: जबलपुर की महिला से साइबर ठगों ने 5 लाख रुपये ठगे…

जबलपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:जबलपुर के बरेला थाने में दर्ज शिकायत...