27.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

व्यापारी को 2.60 करोड़ की सुपारी में मारने की धमकी, वॉट्सऐप कॉल और वॉइस रिकॉर्डिंग से बढ़ा तनाव…

HomeMadhya Pradeshव्यापारी को 2.60 करोड़ की सुपारी में मारने की धमकी, वॉट्सऐप कॉल...

Date:

रतलाम : 11 जुलाई 2025

रतलाम के बजाज खाना क्षेत्र के कपड़ा व्यापारी निर्मल पिपाड़ा को वॉट्सऐप पर जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी ने खुद को राहुल जाट बताते हुए कहा कि उसने व्यापारी की सुपारी 2 करोड़ 60 लाख रुपए में प्रकाश मूणत से ली है।

व्यापारी ने बताया कि 1 जुलाई की रात उन्हें अनजान नंबर से वॉट्सऐप कॉल आई, जिस पर उन्होंने बाद में बात करने को कहा। 3 जुलाई को फिर से कॉल आई, जिसे उनकी पत्नी ने रिसीव किया। कॉलर ने पत्नी से कहा कि वह निर्मल पिपाड़ा की सुपारी ले चुका है और पैसे नहीं मिलने पर जान से मार देगा।

यह भी पढ़े : शादी में शामिल होने पहुंचे रज्जाक गैंग के 4 इनामी आरोपी ओलिव रिसॉर्ट से गिरफ्तार…

7 जुलाई को भी आरोपी ने कॉल की और एक धमकी भरी वॉइस रिकॉर्डिंग भेजी, जिसमें अश्लील गालियां और जान से मारने की बातें थीं। डर के माहौल में व्यापारी ने परिवार को जानकारी दी और 4 जुलाई की रात माणकचौक थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

थाना प्रभारी अनुराग यादव ने बताया कि कॉल करने वाले की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपी का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद व्यापारी वर्ग में भी दहशत का माहौल है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मध्य प्रदेश में बढ़ी गर्मी की मार, 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क मुख्य बिंदु : प्रदेश के 16 जिलों...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...