ग्वालियर : 11 जुलाई 2025
ग्वालियर में वाहन चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला झांसी रोड थाना क्षेत्र के सर्वोदय हॉस्पिटल के बाहर का है, जहां 8 जुलाई की रात दो अज्ञात चोर एक युवक की बाइक चोरी कर ले गए। चोरी की यह वारदात हॉस्पिटल के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज अब सामने आया है।
अजयपुर सिकंदर कम्पू के गंगा विहार कॉलोनी निवासी भगवान सिंह जाटव (34) रात करीब 9:45 बजे अपनी हीरो होंडा बाइक (MP07 NH 3954) से अस्पताल में भर्ती एक परिचित से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने बाइक को हॉस्पिटल के मुख्य गेट के पास खड़ा किया और अंदर चले गए। करीब 15 मिनट बाद बाहर आए तो बाइक गायब मिली।
CCTV फुटेज में दो युवक पैदल आते दिखाई दे रहे हैं। एक चोर बाइक का लॉक तोड़ता है, जबकि दूसरा चौकन्ना होकर निगरानी करता है। कुछ ही मिनटों में दोनों बाइक लेकर फरार हो जाते हैं। पीड़ित ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, पुलिस जांच में जुटी है।
यह भी पढ़े : ग्वालियर में तीन बदमाशों पर रासुका की कार्रवाई, हर महीने थाने में हाजिरी और 50 हजार का बंधपत्र अनिवार्य…
पुलिस का कहना है कि शहर में सक्रिय वाहन चोरों में अधिकांश बाहरी जिलों से आए गिरोह शामिल हैं। जनवरी 2025 से अब तक कई वाहन चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। हालांकि पुलिस ने अब तक 50 से अधिक चोरों को गिरफ्तार कर दर्जनों गाड़ियाँ बरामद की हैं, लेकिन घटनाएं लगातार जारी हैं।
नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई जाए और CCTV निगरानी को और मजबूत किया जाए, ताकि अपराधियों पर लगाम लगाई जा सके।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


