भोपाल : 11 जुलाई 2025
गुरुवार रात भोपाल के न्यू मार्केट में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अचानक फल खरीदने बाजार पहुंच गए। बिना किसी विशेष सुरक्षा या पूर्व सूचना के पहुंचे सीएम ने आम जनता से मुलाकात की और ठेले वालों से उनके कामकाज के बारे में जानकारी ली।
डिजिटल पेमेंट कर दिया सरलता और तकनीक का संदेश
सीएम ने एक ठेले से फल खरीदे और भुगतान डिजिटल माध्यम से किया। इससे उन्होंने छोटे व्यापारियों को भी डिजिटल लेन-देन के लिए प्रोत्साहित किया और आम जनता को तकनीक अपनाने का संदेश दिया।
बिना काफिले के, ट्रैफिक नियमों का किया पालन
मुख्यमंत्री दो गाड़ियों के साधारण काफिले के साथ बाजार पहुंचे। न कोई रास्ता रोका गया और न ही पुलिस को पहले से सूचना दी गई। फल खरीदने के बाद जब वे सीएम हाउस लौट रहे थे, तब रास्ते में सिग्नल पर रेड लाइट देखकर उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवा दी। ग्रीन सिग्नल होने के बाद ही वे आगे बढ़े।
यह भी पढ़े : कोलार में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम-प्रसंग को लेकर पति से हुआ था विवाद…
लोगों ने सराहा मुख्यमंत्री की सादगी
मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच देख लोग चौंक गए, लेकिन उनका सादगी भरा व्यवहार सभी को भा गया। कई लोगों ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो गया।
जनता से जुड़ाव का अनूठा उदाहरण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यह दौरा न केवल उनकी सरलता को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि वे जनता से सीधे संवाद बनाकर उनकी परेशानियों को समझने में विश्वास रखते हैं। उनका यह व्यवहार लोगों के बीच चर्चित हो गया और एक संवेदनशील जननेता की छवि को और मजबूत किया।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


