22.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

मंदाकिनी से दानिश चौराहे तक सड़क जर्जर, लोग परेशान; निर्माण कार्य में देरी पर पीडब्ल्यूडी को चेतावनी…

HomeMadhya PradeshBhopalमंदाकिनी से दानिश चौराहे तक सड़क जर्जर, लोग परेशान; निर्माण कार्य में...

Date:

भोपाल : 11 जुलाई 2025

कोलार क्षेत्र की प्रमुख 80 फीट चौड़ी सड़क, जो मंदाकिनी चौराहे से जेके हॉस्पिटल होते हुए दानिश कुंज चौराहे तक जाती है, इन दिनों बेहद खराब हालत में है। बारिश के चलते सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और कई जगह से डामर पूरी तरह उखड़ चुका है। इससे रोजाना हजारों लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।

इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल सिंह राठौड़ ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के प्रमुख अभियंता केपीएस राणा और भोपाल के चीफ इंजीनियर संजय मस्के को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने मांग की है कि एक सप्ताह के भीतर सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाए, अन्यथा विभाग के कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिखाया सादगी भरा चेहरा, रात में अचानक पहुंचे न्यू मार्केट फल खरीदने…

राठौड़ ने बताया कि इस सड़क का टेंडर तीन महीने पहले हो चुका है, फिर भी अब तक काम शुरू नहीं हुआ। यह सड़क भूमिका रेजीडेंसी, सिग्नेचर-99 समेत करीब एक दर्जन बड़ी कॉलोनियों से जुड़ी है, और जेके हॉस्पिटल जैसे अहम संस्थान भी इसी मार्ग पर स्थित है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में हो रही अनावश्यक देरी से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। यदि जल्द कार्य शुरू नहीं हुआ, तो क्षेत्रवासी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...

गूगल रिव्यू से कमाई का झांसा: जबलपुर की महिला से साइबर ठगों ने 5 लाख रुपये ठगे…

जबलपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:जबलपुर के बरेला थाने में दर्ज शिकायत...