18.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

कोलार में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम-प्रसंग को लेकर पति से हुआ था विवाद…

HomeChhattisgarhकोलार में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम-प्रसंग को लेकर पति...

Date:

भोपाल : 11 जुलाई 2025

भोपाल के कोलार इलाके में शुक्रवार तड़के एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है। मृतका की पहचान 24 वर्षीय मुस्कान के रूप में हुई है, जो सर्वधर्म ए सेक्टर की निवासी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

पति अनिल ने बताया कि मुस्कान उसकी पत्नी थी और दोनों की शादी को सात साल हो चुके थे, लेकिन अब तक कोई संतान नहीं थी। अनिल का आरोप है कि मुस्कान का एक अन्य युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और वह पहले भी उसके साथ भागने की कोशिश कर चुकी थी। हालांकि, उस समय समझाइश के बाद वह वापस लौट आई थी।

घटना वाली रात अनिल ने अपनी पत्नी को फिर उसी युवक से फोन पर बात करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। अनिल ने बताया कि तड़के करीब 3:30 बजे जब उसकी नींद खुली तो उसने मुस्कान को फंदे पर लटका हुआ पाया। इसके बाद उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़े : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय छात्रों के लिए समाधान ऐप अगस्त में करेगा लॉन्च…

मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने महिला का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिसे अब फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। पति अनिल के विस्तृत बयान दर्ज कर लिए गए हैं। फिलहाल मृतका के मायके पक्ष के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मोबाइल कॉल डिटेल्स व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related