ग्वालियर : 10 जुलाई 2025
ग्वालियर के न्यू जेएएच (हजार बिस्तर अस्पताल) की पांचवीं मंजिल पर भर्ती एक 70 वर्षीय मरीज रामकरन राठौर ने बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मुरैना जिले के नाहर सिंह यादव कॉलोनी के रहने वाले थे और ब्लड कैंसर के इलाज के लिए 1 जुलाई को सर्जिकल वार्ड में भर्ती किए गए थे।
परिजनों के अनुसार रामकरन लंबे समय से कैंसर की वजह से असहनीय दर्द और मानसिक तनाव में थे। कई अस्पतालों में इलाज कराने के बावजूद उनकी तबीयत में कोई खास सुधार नहीं हुआ। बुधवार रात जब सभी लोग सो रहे थे, तब उन्होंने वार्ड की खिड़की पर तौलिया बांधकर फांसी लगा ली।
यह भी पढ़े :बीजेपी ने नगरीय निकाय उपचुनाव में मारी बाज़ी, 9 में से 6 सीटों पर हासिल की जीत…
घटना की जानकारी मिलते ही कंपू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


