ग्वालियर : 10 जुलाई 2025
ग्वालियर के मोहनपुर रोड स्थित बालाजी होटल में 9 जून की रात तीन युवक खाना खाने पहुंचे और बिल चुकाने से इनकार कर दिया। जब होटल कर्मचारियों ने उनसे भुगतान की मांग की, तो बदमाशों ने पहले गाली-गलौज की और फिर होटल मालिक व स्टाफ के साथ मारपीट शुरू कर दी।
हमले के दौरान आरोपियों ने प्लास्टिक पाइप से पिटाई की और उनमें से एक युवक ने कमर से पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी दी। उसने कहा, “अगर दोबारा पैसे मांगे तो गोली मार देंगे।” इसके बाद तीनों आरोपी होटल से फरार हो गए।
यह पूरी घटना होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज सामने आने के बाद पीड़ित होटल संचालक ने मुरार थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े : ब्लड कैंसर से पीड़ित 70 वर्षीय बुजुर्ग ने अस्पताल में फांसी लगाकर दी जान…
सीएसपी राजीव जंगले ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने और रात्रिकालीन गश्त तेज करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


