23.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

बीजेपी ने नगरीय निकाय उपचुनाव में मारी बाज़ी, 9 में से 6 सीटों पर हासिल की जीत…

HomeMadhya PradeshBhopalबीजेपी ने नगरीय निकाय उपचुनाव में मारी बाज़ी, 9 में से 6...

Date:

भोपाल : 10 जुलाई 2025

मध्यप्रदेश के 9 नगरीय निकायों में पार्षद पद के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इनमें से 6 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस ने 3 वार्डों पर कब्जा जमाया।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव अभिषेक सिंह ने बताया कि सभी स्थानों पर मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ और विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए। खास बात यह रही कि पन्ना जिले के ककरहटी नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 13 से बीजेपी के हीरालाल आदिवासी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

बीजेपी को मिली जीत:

  1. बैरसिया (भोपाल) – वार्ड 7
    शाइस्ता सुल्तान (भाजपा)
  2. सिवनी – वार्ड 11
    निधि (भाजपा)
  3. गौतमपुरा (इंदौर) – वार्ड 15
    शंकरलाल (भाजपा)
  4. न्यूटन चिखली (छिंदवाड़ा) – वार्ड 4
    निकिता बरखे (भाजपा)
  5. भीकनगांव (खरगोन) – वार्ड 5
    कमलेश कौशल (भाजपा)
  6. ककरहटी (पन्ना) – वार्ड 13
    हीरालाल आदिवासी (भाजपा, निर्विरोध)

यह भी पढ़े : ईडी ने EPFO के पूर्व अधिकारी श्यामलाल अखंड की 51 लाख की संपत्ति कुर्क की…

कांग्रेस को मिली जीत:

  1. सांवेर (इंदौर) – वार्ड 7
    हसीना (कांग्रेस)
  2. बिछिया (मंडला) – वार्ड 13
    राजकुमारी धुर्वे (कांग्रेस)
  3. खांड (शहडोल) – वार्ड 8
    शशिधर त्रिपाठी (कांग्रेस)

इन उपचुनावों के नतीजों से साफ है कि नगरीय स्तर पर बीजेपी का दबदबा बरकरार है, हालांकि कांग्रेस ने भी कुछ क्षेत्रों में प्रभावी प्रदर्शन किया है। यह परिणाम आगामी स्थानीय और विधानसभा चुनावों के लिहाज से दोनों दलों के लिए अहम संकेतक माने जा रहे हैं।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...

गूगल रिव्यू से कमाई का झांसा: जबलपुर की महिला से साइबर ठगों ने 5 लाख रुपये ठगे…

जबलपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:जबलपुर के बरेला थाने में दर्ज शिकायत...