HomeCHHATTISGARH42वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर की तीरंदाज...

Date:

42वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर की तीरंदाज मधु वेदवान को कांस्य पदक .

बिलासपुर : 17 मार्च, 2023

42वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप गुजरात के एकता नगर दिनांक 09 मार्च से 18 मार्च तक आयोजित की गई है । इस प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे की ओर से खेलते हुए तीरंदाजी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया । रेलवे की टीम ने कास्य पदक हासिल किया । भारतीय राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में रेलवे की 22 महिला खिलाडियों में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर की तीरंदाज मधु वेदवान शामिल थी । मधु वेदवान बिलासपुर में मुख्यालय भंडार विभाग में जूनियर क्लर्क के पद कार्यरत है । भारतीय रेलवे के साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा हमेशा से खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया जाता रहा है । इसी का परिणाम है कि आज इन इस खिलाड़ी ने देश के साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का भी नाम रौशन किया है । इसके साथ ही साथ दक्षिण पूर्व रेलवे की अन्य खिलाड़ियों ने भी विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी छाप छोड़ी है ।

भारतीय रेलवे की तीरंदाजी टीम एवं उसमें शामिल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन एवं उपलब्धि पर महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एवं अधिकारियों व साथी खिलाड़ियों/कर्मचारियों ने बधाई दी है ।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बेमेतरा में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ आयोजित…

विधायक दीपेश साहू ने कार्यक्रम में की शिरकत बेमेतरा के...

बस्तर के दूरस्थ वनांचल से विकास की नई राह खुली, ताड़ोकी-रावघाट रेलखंड का काम पूरा…

दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के महत्वपूर्ण खंड के पूर्ण होने...