27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने वरिष्ठ नेता छगनलाल मूंदड़ा से की सौजन्य भेंट…

HomeChhattisgarhभाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने वरिष्ठ नेता छगनलाल मूंदड़ा से...

Date:

रायपुर : 04 जून 2025

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सौदान सिंह ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता छगनलाल मूंदड़ा से उनके निवास “मूंदड़ा निवास, अशोका रतन” में सौजन्य मुलाकात की। यह भेंट पूरी तरह से सौहार्दपूर्ण और आत्मीय वातावरण में संपन्न हुई। सौदान सिंह ने इस दौरान श्री मूंदड़ा और उनके परिजनों से कुशलक्षेम जाना और पार्टी के प्रति उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने मूंदड़ा जी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घ सक्रियता की कामना भी की। दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और संगठनात्मक पहलुओं को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

यह भी पढ़े :एनआरडीए सीईओ सौरभ कुमार केंद्र सरकार में नियुक्त, “डायरेक्टर” पद की मिली जिम्मेदारी…

पार्टी सूत्रों के अनुसार, संगठन को मजबूत करने में वर्षों से सक्रिय इन दोनों नेताओं की यह मुलाकात भाजपा के आंतरिक संगठनात्मक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यह भेंट कार्यकर्ताओं और स्थानीय भाजपा नेताओं के बीच सकारात्मक चर्चा का विषय बनी हुई है और इसे पार्टी की आंतरिक एकता का मजबूत संकेत माना जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, रायपुर पश्चिम से विधायक राजेश मूणत, उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा, एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रितेश गांधी शामिल थे।

पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार, यह मुलाकात भाजपा की सांगठनिक मजबूती, समन्वय और वरिष्ठ नेताओं के प्रति सम्मान भाव को दर्शाती है, जिससे आगामी राजनीतिक रणनीतियों में भी नई ऊर्जा मिलने की संभावना है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...