23.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

सहकारी बैंक में 28 करोड़ के घोटाले का बड़ा खुलासा, दो और गिरफ्तार…

HomeChhattisgarhAmbikapurसहकारी बैंक में 28 करोड़ के घोटाले का बड़ा खुलासा, दो और...

Date:

अंबिकापुर : 03 जून 2025

अंबिकापुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शंकरगढ़ और कुसमी शाखाओं में 28 करोड़ रुपए के गबन के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारियों में अंबिकापुर के बड़े ज्वेलर्स नवनीत सोनी और पूर्व बैंक मैनेजर अशोक सोनी की पत्नी सुषमा सोनी शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि अशोक सोनी ने नवनीत के व्यवसायिक खाते में 1.82 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए थे, जबकि नवनीत इस रकम से जुड़े कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया।

पुलिस ने सुषमा सोनी के पास से करीब 60 लाख रुपए के जेवरात बरामद किए हैं। इसके अलावा, सुषमा के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपए का प्लॉट भी खरीदा गया था, जिसके दस्तावेज पुलिस ने जब्त कर लिए हैं।

यह भी पढ़े :जनदर्शन में 72 नागरिकों ने रखीं समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश…

यह घोटाला बैंक के 2012 से 2024 तक के खातों के ऑडिट में सामने आया है। प्रारंभ में 23 करोड़ रुपए के गबन का पता चला था, जो अब बढ़कर 28 करोड़ रुपए हो गया है। मुख्य आरोपी अशोक सोनी ने बैंक में करीब 10 साल तक पद संभाला और इस दौरान फर्जी खाते खोलकर बड़ी रकम की नकद निकासी और ऑनलाइन ट्रांसफर किए।

पुलिस ने अशोक सोनी के खाते में 1.36 करोड़ रुपए, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रकाश कुमार सिंह के खाते में 4.64 लाख रुपए और महामाया कंस्ट्रक्शन कंपनी के खाते में 30 लाख रुपए ट्रांसफर होने की पुष्टि की है। इस मामले में कुल 12 लोगों के खिलाफ धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120बी और 34 के तहत केस दर्ज है। जांच जारी है और आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...