20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

आरसीबी ने पहली बार जीता आईपीएल खिताब, पंजाब को 6 रन से हराया…

HomeSportsआरसीबी ने पहली बार जीता आईपीएल खिताब, पंजाब को 6 रन से...

Date:

अहमदाबाद : 03 जून 2025

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया। यह टीम की आईपीएल इतिहास में पहली ट्रॉफी है। अहमदाबाद में खेले गए इस फाइनल में पहली बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती।

आरसीबी ने पहले खेलते हुए 190 रन बनाए। जवाब में पंजाब 184 रन ही बना सकी। पंजाब की ओर से प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने तेज शुरुआत की, लेकिन जल्द ही विकेट गिरने लगे। कप्तान श्रेयस अय्यर भी सिर्फ 1 रन पर आउट हो गए। नेहल वाढ़ेरा और शशांक सिंह ने थोड़ी उम्मीद जगाई, लेकिन अंत में पंजाब लक्ष्य से चूक गई। आरसीबी की सधी हुई गेंदबाजी और दमदार फील्डिंग ने जीत सुनिश्चित की।

यह भी पढ़े :सहकारी बैंक में 28 करोड़ के घोटाले का बड़ा खुलासा, दो और गिरफ्तार…

मुख्य बातें:

  • आरसीबी ने 18 साल में पहली बार ट्रॉफी जीती
  • पंजाब को 191 रन का लक्ष्य, बना सकी 184
  • कप्तान अय्यर फ्लॉप, फाइनल में दबाव में टूटी पंजाब
  • अहमदाबाद में पहली बार फाइनल और पहले बैटिंग करने वाली टीम की जीत

ई साल कप नामदे अब सपना नहीं, सच्चाई बन गया!

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related