30.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

जनदर्शन में 72 नागरिकों ने रखीं समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश…

HomeChhattisgarhजनदर्शन में 72 नागरिकों ने रखीं समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के...

Date:

कलेक्टर बी. एस. उइके के निर्देश पर आज जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में अपर कलेक्टर ने विभिन्न क्षेत्रों से आए 72 नागरिकों की समस्याएं और मांगें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों को प्रत्येक आवेदन पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनदर्शन में ग्राम खुर्षीपार की धान बाई ने पीएम आवास योजना की लंबित किस्त जारी करने की मांग की। छिन्दौला स्कूल में बोर खनन की स्वीकृति, टॉवरबाहरा के शोभित राम साहू द्वारा बंदोबस्त त्रुटि सुधार, मैनपुर खुर्द की सरिता सेन द्वारा स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ दिलाने की बात रखी गई।

यह भी पढ़े :नारायणपुर में जेईई-नीट आवासीय कोचिंग हेतु प्रवेश प्रारंभ, 9 जून तक करें आवेदन…

लोहझर के खिलावन राम यादव ने निलंबन अवधि के वेतन की मांग की, जबकि टेंगनाबासा से अटल चौक तोड़ने पर कार्रवाई का अनुरोध किया गया। कोयलीबेड़ा के रिपुसुदन पांडे ने वन अधिकार पट्टा, तर्रा की उषा बाई ने स्वास्थ्य विभाग में भर्ती, कोरासी के किसानों ने भूमि अधिग्रहण मुआवजा, और सोरिदखुर्द की टुकेश्वरी ने तृतीय/चतुर्थ श्रेणी में भर्ती की मांग की। सोरिद के सागर व टोमेश्वरी और पाटसिवनी की रेखा बाई ने शासकीय नौकरी की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया।

अपर कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों व मांगों का समयबद्ध और न्यायोचित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...