33.9 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

नारायणपुर में जेईई-नीट आवासीय कोचिंग हेतु प्रवेश प्रारंभ, 9 जून तक करें आवेदन…

HomeChhattisgarhनारायणपुर में जेईई-नीट आवासीय कोचिंग हेतु प्रवेश प्रारंभ, 9 जून तक करें...

Date:

नारायणपुर : 03 जून 2025

जिला प्रशासन एवं जिला खनिज न्यास निधि मद के सहयोग से जिले के गरांजी में संचालित परियाना आवासीय कोचिंग सेंटर में मेडिकल (NEET) व इंजीनियरिंग (JEE) की प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क और सघन तैयारी कराई जाती है। इच्छुक विद्यार्थियों से 9 जून 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

यह कोचिंग संस्था स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु एक समर्पित शिक्षा हब है। इसमें चयन कक्षा 10वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा व पिछली कक्षा के अंकों के औसत के आधार पर किया जाएगा।

यह भी पढ़े :वरिष्ठ समाजसेवी श्रीरामजीलाल जी अग्रवाल के निधन पर श्रद्धांजलि, विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्यजन पहुंचे रायपुर…

प्रवेश परीक्षा विवरण:

  • कक्षा 10वीं प्रवेश (कक्षा 9वीं के स्तर पर):
    गणित – 35, विज्ञान – 35, अंग्रेजी – 10, हिन्दी – 10, सामान्य ज्ञान – 10 अंक
  • कक्षा 11वीं प्रवेश (कक्षा 10वीं के स्तर पर):
    गणित – 20, जीवविज्ञान – 20, रसायन – 20, भौतिकी – 20, अंग्रेजी – 10, हिन्दी – 5, सामान्य ज्ञान – 5 अंक
  • परीक्षा तिथि: 10 जून 2025
  • समय: प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक (3 घंटे)
  • स्थान: परियाना कोचिंग सेंटर, एजुकेशन हब, गरांजी, नारायणपुर
  • दस्तावेज: आधार कार्ड व स्कूल आईडी अनिवार्य

पात्रता शर्तें:

  • कक्षा 9वीं या 10वीं में न्यूनतम 60% अंक अनिवार्य
  • छात्र-छात्रा विज्ञान या गणित संकाय में अध्ययनरत हों
  • नारायणपुर जिले के स्थायी निवासी हों
  • शासकीय/अनुदान/अशासकीय विद्यालय के विद्यार्थी हों

विशेष आरक्षण:

  • विशेष पिछड़ी जनजाति (अबूझमाड़िया) के लिए 5 सीटें आरक्षित
  • अबूझमाड़िया छात्र-छात्राओं को प्राथमिकता देते हुए सीधे चयन किया जाएगा (समाज प्रमुख का प्रमाण पत्र आवश्यक)

आवेदन प्रक्रिया:

  • आवेदन फार्म 9 जून 2025 तक कोचिंग सेंटर, गरांजी से प्राप्त व जमा करें

संपर्क विवरण:

  • नोडल अधिकारी: महेन्द्र देहारी – 📞 6266234270
  • कोचिंग अधीक्षक: बलराम साहू – 📞 8959771444

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...

CGMSC घोटाला केस में आरोपी शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से नियमित जमानत…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) घोटाला...