वरिष्ठ समाजसेवी श्रीरामजीलाल जी अग्रवाल के निधन पर श्रद्धांजलि, विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्यजन पहुंचे रायपुर…

HomeCHHATTISGARHवरिष्ठ समाजसेवी श्रीरामजीलाल जी अग्रवाल के निधन पर श्रद्धांजलि, विभिन्न क्षेत्रों के...

Date:

रायपुर : 03 जून 2025

वरिष्ठ समाजसेवी व गौसेवक श्रीरामजीलाल जी अग्रवाल के निधन पर रायपुर सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। उनके निवास पर श्रद्धांजलि देने के लिए लगातार विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्यजन पहुंच रहे हैं और परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. नरेश बंसल, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, पूर्व मंत्री पूनम चंद्राकर, विधायक भावना बोहरा, गोमती साय, लता उसेंडी, तितलागढ़ विधायक नवीन जैन, खारियार रोड नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सोनिया गोल्डी अग्रवाल और राजीव लोचन जी महाराज ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक नारायण नामदेव जी ने श्रीरामजीलाल जी को राष्ट्रभक्ति, सेवा और संस्कारों का प्रतीक बताया और कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणादायी रहा। वंदे मातरम मित्र मंडल, नरेंद्र मोदी विचार मंच, माहेश्वरी सभा, थोक किराना व्यापारी संघ, जागृति मंडल, श्री गुढियारी गणेशोत्सव समिति समेत अनेक सामाजिक संगठनों ने भी गहरा शोक जताया।

यह भी पढ़े :भारतीय प्रशासनिक सेवा 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य मुलाकात…

दाऊदी बोहरा समाज के प्रमुख वालीमुल्लाह शेख फजल अब्बास सैफी, मोइज भाई सड्डूवाला, मुफद्दल अजीज, फिरोज गांधी सहित सिख समाज के वरिष्ठजनों ने भी श्रद्धांजलि दी और कहा कि स्वर्गीय श्रीरामजीलाल जी का जीवन सच्ची समाजसेवा का उदाहरण था।सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...