23.1 C
Raipur
Sunday, February 15, 2026

पखांजूर थाना प्रभारी लक्ष्मण केवट का अनोखा अंदाज, बाइक पर लिखवाया अब तक 83+…

HomeChhattisgarhपखांजूर थाना प्रभारी लक्ष्मण केवट का अनोखा अंदाज, बाइक पर लिखवाया अब...

Date:

कांकेर : 02 जून 2025

जिले के पखांजूर थाना प्रभारी लक्ष्मण केवट इन दिनों अपने अनोखे अंदाज को लेकर खासा चर्चा में हैं। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से पहचान बना चुके केवट ने अब अपनी बाइक पर ‘अब तक 83+’ लिखवाकर एक नया संदेश दे दिया है। यह आंकड़ा उन नक्सलियों की संख्या को दर्शाता है, जिन्हें केवट अब तक अपने ऑपरेशनों में ढेर कर चुके हैं।

लक्ष्मण केवट का नाम नक्सल विरोधी अभियानों में एक साहसी और प्रभावशाली अधिकारी के तौर पर लिया जाता है। उनके नेतृत्व में अब तक कुल 83 नक्सलियों को मार गिराया गया है, जिससे नक्सली संगठन भी उनके नाम से खौफ खाने लगे हैं। यही नहीं, अब उन्होंने अपनी बाइक को भी इस उपलब्धि का प्रतीक बना दिया है, जिस पर साफ लिखा है – “अब तक 83+”।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में इन दिनों नक्सल उन्मूलन को लेकर व्यापक अभियान चल रहा है। राज्य के विभिन्न इलाकों, विशेषकर बस्तर और कांकेर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बल लगातार सक्रिय हैं। हाल ही में बस्तर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी में ऑपरेशन कगार और ब्लैक फॉरेस्ट में जवानों को बड़ी सफलता मिली, जिसमें कई नक्सली मारे गए और कई ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला लिया।

यह भी पढ़े :मुंबई में इलेक्ट्रिक बस सेवा को झटका, अग्नि सुरक्षा प्रणाली के बिना 50 बसें शिवाजी नगर डिपो में खड़ी…

लक्ष्मण केवट की गिनती उन्हीं जांबाज अफसरों में होती है, जो हर मिशन में अग्रिम पंक्ति में रहते हैं। उनका यह नया अंदाज जहां एक ओर उनकी उपलब्धियों का प्रतीक है, वहीं यह जवानों का मनोबल बढ़ाने वाला भी साबित हो रहा है। उनकी बाइक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग उनके साहस को सलाम कर रहे हैं।

थाना प्रभारी लक्ष्मण केवट का कहना है कि यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि हर उस मिशन की कहानी है जो उन्होंने और उनकी टीम ने कड़ी मेहनत और जान जोखिम में डालकर पूरा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि नक्सलवाद के खात्मे तक यह अभियान जारी रहेगा।

नक्सल ऑपरेशनों में सफलता का सिलसिला जारी

राज्य में नक्सल विरोधी अभियानों में लगातार सफलता मिल रही है। पुलिस और सुरक्षा बलों की सख्ती के चलते बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर लगातार सर्च ऑपरेशनों में मुठभेड़ के दौरान भी कई नक्सली मारे जा रहे हैं।

लक्ष्मण केवट जैसे अफसरों की मौजूदगी इस बात की मिसाल है कि छत्तीसगढ़ पुलिस किसी भी कीमत पर नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पंचम म्यूजिकल ग्रुप ने धूमधाम से मनाया संजय सिंह का जन्मदिन…

रायपुर/ छत्तीसगढ़ रायपुर शहर में 14 फरवरी को जानेमाने Pancham...