HomeCHHATTISGARHRajnandgaonदीपावली पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी अंकिता शर्मा ने अधिकारियों...

Date:

दीपावली पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी अंकिता शर्मा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश…

त्योहारों में बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड तक रहेगी कड़ी निगरानी, चोरी, उठाईगिरी, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान।

राजनांदगांव: आगामी दीपावली एवं अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने राजपत्रित अधिकारियों एवं जिले के सभी थाना प्रभारियों की बैठक लेकर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने त्योहारों के दौरान विजिबल पुलिसिंग, फील्ड पुलिसिंग और प्रिवेंटिव पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस की मौजूदगी केवल प्रमुख चौराहों और निर्धारित ड्यूटी स्थलों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि बाजारों, व्यावसायिक क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिसकर्मी लगातार सक्रिय रहें। सभी थाना प्रभारियों को स्वयं मैदान में रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करने और व्यापारियों एवं आम नागरिकों से बेहतर संवाद बनाए रखने को कहा गया।

त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए पार्किंग, नो-पार्किंग जोन, ट्रैफिक डायवर्जन तथा पैदल आवागमन को व्यवस्थित करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर अस्थायी पुलिस सहायता केंद्र एवं हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। सराफा व्यापारियों, चेंबर ऑफ कॉमर्स और अन्य व्यापारिक संगठनों के साथ समन्वय कर दुकानों में सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने तथा चोरी, उठाईगिरी और पॉकेटमारी जैसी घटनाओं की रोकथाम के उपाय किए जाएंगे। इसके अलावा कंट्रोल रूम से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की लगातार निगरानी और किसी भी अप्रिय घटना पर तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली के साथ मड़ई-मेला एवं पारंपरिक आयोजनों को ध्यान में रखते हुए भी सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के निर्देश दिए गए हैं।

एसपी अंकिता शर्मा ने असामाजिक तत्वों और आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई तेज करने के निर्देश देते हुए अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर आबकारी अधिनियम के तहत सख्ती बरतने को कहा। जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिस का व्यवहार आम नागरिकों के प्रति सहयोगात्मक एवं संवेदनशील रहे, लेकिन कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। पुलिस प्रशासन का लक्ष्य त्योहारों के दौरान सुरक्षित वातावरण, सुगम यातायात और शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करना है, ताकि नागरिक निर्भय होकर दीपावली का पर्व मना सकें।

ख़बरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related