23.1 C
Raipur
Sunday, February 15, 2026

जबलपुर-रायपुर वंदे भारत ट्रेन जल्द होगी शुरू, गोंदिया होकर तय करेगी दूरी…

HomeChhattisgarhजबलपुर-रायपुर वंदे भारत ट्रेन जल्द होगी शुरू, गोंदिया होकर तय करेगी दूरी...

Date:

रायपुर : 02 जून 2025

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही जबलपुर से रायपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है। यह आधुनिक और तेज रफ्तार ट्रेन गोंदिया, बालाघाट और नैनपुर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे यात्रा और अधिक सुविधाजनक और समयबद्ध हो जाएगी।

रेलवे के आंतरिक नोटिफिकेशन के अनुसार, यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। जबलपुर से ट्रेन सुबह 5:00 बजे रवाना होगी और 11:55 बजे रायपुर पहुंचेगी। वहीं रायपुर से वापसी में ट्रेन दोपहर 1:20 बजे चलेगी और रात 8:15 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

यह भी पढ़े :पखांजूर थाना प्रभारी लक्ष्मण केवट का अनोखा अंदाज, बाइक पर लिखवाया अब तक 83+…

इस रूट में मदन महल, कछपुरा, नैनपुर, बालाघाट, गोंदिया, राजनांदगांव और दुर्ग जैसे स्टेशन शामिल हैं। वंदे भारत ट्रेन में आधुनिक सुविधाएं, एसी कोच, ऑटोमैटिक डोर और तेज गति के साथ झटका-मुक्त यात्रा का अनुभव मिलेगा।

ट्रेन के शुरू होने से दोनों राज्यों के बीच व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा। उद्घाटन की तारीख जल्द ही घोषित होने की संभावना है। यात्रियों में इसको लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पंचम म्यूजिकल ग्रुप ने धूमधाम से मनाया संजय सिंह का जन्मदिन…

रायपुर/ छत्तीसगढ़ रायपुर शहर में 14 फरवरी को जानेमाने Pancham...