23.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

कौड़ीकसा गांव में जल संकट बना स्वास्थ्य संकट, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब…

HomeChhattisgarhBILASPURकौड़ीकसा गांव में जल संकट बना स्वास्थ्य संकट, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब...

Date:

बिलासपुर, 28 मई 2025

दुर्ग संभाग के कौड़ीकसा गांव में भूजल में आर्सेनिक की मौजूदगी से ग्रामीणों की सेहत पर गहरा असर पड़ा है। करीब 2500 की आबादी वाले इस गांव में हर घर में कोई न कोई व्यक्ति त्वचा रोगों या अन्य बीमारियों से जूझ रहा है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के शरीर पर काले धब्बे आम हो चुके हैं।

इस गंभीर स्थिति पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मीडिया रिपोर्टों के आधार पर स्वतः संज्ञान लिया है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति राकेश मोहन पाण्डेय की खंडपीठ ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव को व्यक्तिगत हलफनामा पेश करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 29 मई को होगी।

यह भी पढ़ें : राज्यपाल रमेन डेका का कांकेर दौरा: योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर, मेधावी छात्रों का सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश…

राज्य सरकार ने जानकारी दी है कि पहले गांव में एक आर्सेनिक रिमूवल प्लांट लगाया गया था, जो पर्याप्त नहीं रहा। इसके बाद अंबागढ़ से शिवनाथ नदी का जल पहुंचाने की बहुग्राम योजना बनाई गई, जिसके तहत कौड़ीकसा समेत 23 गांवों को नदी का जल आपूर्ति की जा रही है। अब सरकार को हाईकोर्ट में इस मामले में विस्तृत जवाब प्रस्तुत करना है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर: आमानाका ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर। राजधानी रायपुर में आज एक बड़ा...

यशराज के सदाबहार गीतों से सजेगी संगीतमय शाम, रायपुर में होगा यादों का जादुई सफर…

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्य आकर्षण: ‘स्वरांक म्यूजिकल ग्रुप’ द्वारा विशेष...