21.6 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

वीर सावरकर जयंती पर सीएम विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धांजलि, कहा– उनका जीवन राष्ट्रभक्ति की मिसाल…

HomeChhattisgarhवीर सावरकर जयंती पर सीएम विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धांजलि, कहा– उनका...

Date:

रायपुर : 28 मई 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में महान स्वतंत्रता सेनानी वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक धरमलाल कौशिक सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री साय ने वीर सावरकर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन मातृभूमि की सेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा। उन्होंने सावरकर को न केवल आज़ादी के अग्रणी सेनानी, बल्कि समाज सुधारक, इतिहासकार, लेखक और दूरदर्शी राजनेता के रूप में भी याद किया।

यह भी पढ़ें : कौड़ीकसा गांव में जल संकट बना स्वास्थ्य संकट, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब…

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंडमान की सेल्युलर जेल में बिताए गए वर्षों ने सावरकर के साहस, संकल्प और राष्ट्रभक्ति को अमर बना दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों से वीर सावरकर के विचारों से प्रेरणा लेने और राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करने का आह्वान किया।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर: आमानाका ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर। राजधानी रायपुर में आज एक बड़ा...

यशराज के सदाबहार गीतों से सजेगी संगीतमय शाम, रायपुर में होगा यादों का जादुई सफर…

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्य आकर्षण: ‘स्वरांक म्यूजिकल ग्रुप’ द्वारा विशेष...