19.6 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

राज्यपाल रमेन डेका का कांकेर दौरा: योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर, मेधावी छात्रों का सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश…

HomeChhattisgarhराज्यपाल रमेन डेका का कांकेर दौरा: योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर, मेधावी...

Date:

कांकेर : 28 मई 2025

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने उत्तर बस्तर कांकेर जिले के प्रवास के दौरान अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन और सतत मॉनिटरिंग पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी संभव है जब उसका फॉलोअप और मूल्यांकन नियमित हो।

राज्यपाल ने जल संरक्षण, वॉटर हार्वेस्टिंग, ‘एक पेड़ मां के नाम’ मिशन, योग, टीबी उन्मूलन, शिक्षा, नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण, सड़क सुरक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता जैसे मुद्दों पर ठोस कार्ययोजना बनाकर प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से हितग्राहियों से सीधे जुड़ने और योजनाओं की वास्तविक स्थिति जानने की भी बात कही।

समीक्षा बैठक के बाद राज्यपाल ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर टॉप करने वाले विद्यार्थियों अखिल सेन (12वीं, 98.20%) और इशिका बाला (10वीं, 99.16%) को सम्मानित कर जिले का गौरव बढ़ाया।

यह भी पढ़ें : तिरुमाला में जंगली जानवरों की बढ़ती हलचल पर नियंत्रण के लिए टीटीडी ने कसी कमर, अलीपीरी फुटपाथ को ‘नो लेपर्ड ज़ोन’ बनाने की योजना…

इस अवसर पर उन्होंने जिला पंचायत परिसर में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बिहान समूह की महिलाओं से संवाद कर उन्हें लखपति दीदी बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर: आमानाका ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर। राजधानी रायपुर में आज एक बड़ा...

यशराज के सदाबहार गीतों से सजेगी संगीतमय शाम, रायपुर में होगा यादों का जादुई सफर…

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्य आकर्षण: ‘स्वरांक म्यूजिकल ग्रुप’ द्वारा विशेष...