रेलवे स्टेशनों के लिए डिजिटल घड़ी डिजाइन करने का मौका, विजेता को मिलेंगे 5 लाख रुपये…

HomeCHHATTISGARHरेलवे स्टेशनों के लिए डिजिटल घड़ी डिजाइन करने का मौका, विजेता को...

Date:

रायपुर : 02 मई 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

भारतीय रेलवे देशभर के रेलवे स्टेशनों पर लगाई जाने वाली डिजिटल घड़ियों के लिए एक नया और आकर्षक डिजाइन तलाश रही है। इसके लिए रेलवे ने एक ओपन कॉम्पिटीशन आयोजित किया है, जिसमें भाग लेकर कोई भी प्रतिभागी 5 लाख रुपये तक का इनाम जीत सकता है।

रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य पूरे देश में एकसमान डिजिटल घड़ी का डिजाइन तैयार करना और स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मंच देना है। रेलवे देश के सभी स्टेशनों पर जल्द ही नई डिजिटल घड़ियां लगाने जा रही है और इसके लिए यह प्रतियोगिता स्कूल के छात्रों, कॉलेज के विद्यार्थियों और पेशेवर डिजाइनरों—सभी के लिए खोली गई है। हर वर्ग के लिए अलग-अलग श्रेणियां रखी गई हैं।

प्रतिभागियों के लिए सुनहरा अवसर:
जिस किसी की डिजायन ,चाहे वो रायपुर, बिलासपुर या देश के किसी अन्य कोने से हो—यदि डिज़ाइन चुना गया, तो वही घड़ी पूरे भारत के रेलवे स्टेशनों पर नजर आएगी। रेलवे इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं और डिजाइनिंग में रुचि रखने वालों को प्रोत्साहित करना चाहता है।

प्रतियोगिता में भाग कैसे लें:
डिजाइन जमा करने और प्रतियोगिता से जुड़ी अन्य जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही उपलब्ध होगी।अगर आपको डिजाइनिंग का शौक है और कुछ नया करने का जुनून है, तो यह अवसर आपके लिए है। एक ऐसा डिज़ाइन बनाइए, जो देशभर के रेलवे स्टेशनों की पहचान बन जाए।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...