29.7 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

प्रदेश के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक आंधी और बारिश की संभावना…

HomeChhattisgarhप्रदेश के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक आंधी और बारिश...

Date:

रायपुर : 15 अप्रैल 2025 (मौसम विभाग )

छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

आज जिन जिलों में बूंदाबांदी और गरज-चमक की संभावना है, उनमें शामिल हैं:
सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मुंगेली, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के कारण देखने को मिल रहा है। खासकर बस्तर संभाग में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। तापमान की बात करें तो अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन उसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। सोमवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा राजनांदगांव, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम की जानकारी पर नजर बनाए रखें और अनावश्यक रूप से खुले में निकलने से बचें।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...