मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दो दिवसीय बस्तर दौरा आज से शुरू…

HomeCHHATTISGARHमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दो दिवसीय बस्तर दौरा आज से शुरू...

Date:

रायपुर/जगदलपुर: 15 अप्रैल 2025 (टीम)

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 15 अप्रैल 2025 से दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर रहेंगे। वे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जगदलपुर पहुंचेंगे और “विकसित बस्तर की ओर” कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह विशेष संवाद कार्यक्रम एक निजी होटल में अपराह्न 3 बजे से आयोजित किया जाएगा, जिसमें बस्तर संभाग के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की जाएगी।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री पीएम आवास योजना सर्वे कार्यक्रम में शामिल होंगे, और “बस्तर विकास पर परिचर्चा” का हिस्सा बनेंगे। इस परिचर्चा में कृषि, पशुपालन, मछलीपालन, औद्योगिकीकरण, पर्यटन विकास, कौशल विकास तथा युवाओं के रोजगार पर गहन मंथन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय कल 16 अप्रैल को संभाग स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें संभाग के सभी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, सीईओ जिला पंचायत समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। दौरे के दौरान वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अनुभव का सम्मान, समाज की पहचान: विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर विशेष…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस हर वर्ष 21...

छत्तीसगढ़ में मानसून का असर तेज, आज कई इलाकों में बारिश के आसार; अगले तीन दिन भी बरसेंगे बादल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। प्रदेश में मानसून सक्रिय है...