18.7 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में मिड-डे मील से फूड प्वाइजनिंग, 6 साल की बच्ची की मौत, 20 से ज्यादा बच्चे बीमार…

HomeJharkhandझारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में मिड-डे मील से फूड प्वाइजनिंग, 6 साल...

Date:

झारखण्ड : 30 मार्च 2025 (राखी श्रीवास्तव )

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर प्रखंड में मिड-डे मील खाने के बाद स्कूली बच्चों को फूड प्वाइजनिंग हो गई, जिससे 20 से अधिक बच्चे बीमार हो गए। इस दर्दनाक घटना में छह साल की आयुषी गोप की मौत हो गई।

प्राथमिक विद्यालय नयागांव ओड़िया स्कूल में बच्चों ने मिड-डे मील में दाल-चावल और आलू की सब्जी खाई थी। इसके कुछ समय बाद बच्चों को उल्टी और दस्त होने लगे। गंभीर हालत में 7 बच्चों को जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जबकि एक बच्चे को चाईबासा सदर अस्पताल रेफर किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से भड़के ग्रामीण:

गांव के मुखिया संजित कुमार तिरिया ने बताया कि गांव में डायरिया फैल गया था, लेकिन सूचना देने के बावजूद सुबह तक कोई मेडिकल टीम नहीं पहुंची। स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम (सहायक नर्स) को भेजा, जो डायरिया के बजाय मलेरिया का टेस्ट कर रही थी। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सरकार को घेरा:

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने इस घटना पर दुख जताया और राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा,
“सरकार पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है। ना वृद्धों को समय पर पेंशन मिल रही है, ना व्यापारी सुरक्षित हैं और अब तो झारखंड की मासूम बच्ची भी लापरवाही की शिकार हो गई। दोषियों के खिलाफ तुरंत एफआईआर होनी चाहिए और सरकार को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करानी चाहिए।”

जांच के आदेश, दोषियों पर होगी कार्रवाई:

इस मामले को लेकर प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। फिलहाल, बीमार बच्चों का इलाज जगन्नाथपुर और चंपुवा के अस्पतालों में जारी है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

झारखंड बीजेपी को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, 20 जनवरी से पहले चुनाव संभव…

झारखण्ड हाइलाइट बॉक्स:संगठन पर्व के तहत झारखंड बीजेपी के प्रदेश...

क्या झारखंड बन रहा है नकली शराब का गढ़? सरायकेला-खरसावां में अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़…

झारखण्ड/स्वतंत्र छतीसगढ़ डिजिटल डेस्क झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में...

झारखंड में विजयादशमी पर धूमधाम से हुआ ‘सिंदूर खेला’, परंपरा और आस्था से गूंजे पंडाल…

राखी श्रीवास्तव /स्वतंत्र छत्तीसगढ़ झारखण्ड: 03 अक्टूबर 25---विजयादशमी के...