35.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

रायपुर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: 32.94 लाख का टैक्स बकाया, कई व्यापारिक प्रतिष्ठान सील…

HomeChhattisgarhरायपुर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: 32.94 लाख का टैक्स बकाया, कई...

Date:

रायपुर: 25 मार्च 2025 (सिटी डेस्क)

रायपुर। नगर निगम द्वारा टैक्स बकायादारों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जोन 10 राजस्व विभाग की टीम ने जोन सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल के नेतृत्व में बड़े कर बकायादारों पर कार्रवाई की। बकाया राशि अदा नहीं करने पर कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया।

देवपुरी क्षेत्र में हुई सख्त कार्रवाई:

नगर निगम जोन 10 राजस्व विभाग की टीम ने वार्ड नंबर 53, देवपुरी क्षेत्र में स्थित व्यावसायिक संपत्तियों पर कार्रवाई करते हुए सीलिंग की।

अनूप अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, एकता अग्रवाल (ट्रैक्टर डीलर, व्यावसायिक भूमि उपयोगकर्ता) नवीन सिंघानिया, नीतू, नवीन, उर्मिला, राजकुमार, प्रवीण, इन व्यापारियों पर 2016-17 से 2024-25 तक का कुल 32,94,675 रुपए टैक्स बकाया था, जिसे न चुकाने पर इनके 5 गोदामों को सील कर दिया गया।

टाइल्स और खिलौना फैक्ट्री भी सील:

इसके अलावा, हरीश अग्रवाल, हरिनारायण अग्रवाल की टाइल्स फैक्ट्री टिसाफर, सचिन इंटरप्राइजेस और जलाराम इंटरप्राइजेस द्वारा खिलौना फैक्ट्री का टैक्स बकाया होने के कारण इन प्रतिष्ठानों को भी सील कर दिया गया।

नगर निगम ने दी सख्त चेतावनी:

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि बकाया राशि जल्द जमा नहीं की गई, तो आगे भी संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई जारी रहेगी। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि कर वसूली अभियान में किसी भी तरह की रियायत नहीं दी जाएगी, और सभी बकायादारों को जल्द से जल्द भुगतान करने की अपील की गई है।

खबरें और भी…व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...