35.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

राज्यपाल श्री डेका से मैट्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति ने की भेंट…

HomeChhattisgarhराज्यपाल श्री डेका से मैट्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति ने की भेंट...

Date:

रायपुर : 25 मार्च 2025 (भूषण )

राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में मैट्स यूनिवर्सिटी रायपुर के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति श्री के. पी. यादव भी उपस्थित थे।

भेंट के दौरान राज्यपाल श्री डेका ने मैट्स यूनिवर्सिटी को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) से A+ ग्रेड प्राप्त होने पर बधाई दी और विश्वविद्यालय प्रशासन को इसी तरह शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है और इससे प्रदेश के उच्च शिक्षा स्तर को भी बल मिलेगा।

कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय शोध, नवाचार और गुणवत्ता शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है।

राज्यपाल श्री डेका ने विश्वविद्यालय प्रशासन को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक प्रगति करने के लिए शुभकामनाएं दीं और छात्रों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

ख़बरें और भी … व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...