24.5 C
Raipur
Thursday, March 26, 2026

नेशनल गेम्स में कांस्य पदक विजेता दिव्या अग्रवाल व हंसा साहू को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित…

HomeChhattisgarhनेशनल गेम्स में कांस्य पदक विजेता दिव्या अग्रवाल व हंसा साहू को...

Date:

रायपुर: 25 मार्च 2025 (सिटी डेस्क)

रायपुर। 37वें नेशनल गेम्स, गोवा में कांस्य पदक जीतने वाली छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिव्या अग्रवाल और हंसा साहू को मुख्यमंत्री निवास में सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोनों खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न भेंट किया और प्रति खिलाड़ी ₹1.20 लाख की सम्मान राशि प्रदान की।

विवेकानंद मार्शल आर्ट्स फिटनेस क्लब, रायपुर की ये दोनों खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित की गईं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

सम्मान समारोह में खेल मंत्री टंकराम वर्मा, खेल विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत और खेल विभाग की संचालक तनुजा सलाम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

खिलाड़ियों ने इस सम्मान के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया और भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने का संकल्प लिया।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related