34.1 C
Raipur
Wednesday, May 6, 2026

बलूच लिबरेशन आर्मी का जाफर एक्सप्रेस पर हमला, 214 यात्री बंधक

HomeInternationalबलूच लिबरेशन आर्मी का जाफर एक्सप्रेस पर हमला, 214 यात्री बंधक

Date:

पकिस्तान : 12 मार्च 2025 (SC)

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने मंगलवार को पाकिस्तान की जाफर एक्सप्रेस पर हमला कर उसे हाईजैक कर लिया। इस हमले में ट्रेन के 214 यात्रियों को बंधक बनाया गया, जिनमें से अब तक 80 को रिहा किया जा चुका है। ऑपरेशन के दौरान अब तक 30 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, जबकि बाकी यात्रियों की रिहाई के लिए सैन्य अभियान जारी है।

BLA ने बयान जारी कर कहा कि उसने सिर्फ पाकिस्तानी सेना, पुलिस और खुफिया एजेंसियों के कर्मचारियों को बंधक बनाया है। संगठन ने 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि उनके लड़ाकों को रिहा नहीं किया गया तो बंधकों को मार दिया जाएगा।

इस हमले को अंजाम देने के लिए BLA ने बलूचिस्तान के पहाड़ी इलाके में रेलवे ट्रैक उड़ा दिया, जिससे ट्रेन डिरेल हो गई। इसके बाद लड़ाकों ने फायरिंग कर ट्रेन पर कब्जा कर लिया। पाकिस्तानी सेना ने हवाई और जमीनी हमले किए, लेकिन BLA ने जवाबी कार्रवाई कर उन्हें रोक दिया।

पाकिस्तानी गृह मंत्री ने कहा कि आतंकियों से कोई समझौता नहीं होगा और ऑपरेशन पूरी सावधानी से चलाया जा रहा है। बलूच अलगाववादियों के इस हमले से पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों को नई दिशा देगा राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का दौरा…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स बॉक्स 19 से 21 अप्रैल तक भारत...

सीजफायर की पहल: क्या इजराइल-लेबनान तनाव में आएगी राहत?

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क हाइलाइट 10 दिन के सीजफायर पर...

अमेरिका का बड़ा कदम: होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी का ऐलान, वैश्विक बाजार में हड़कंप…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क मुख्य बिंदु: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट पर...