23.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

रायपुर से प्रयागराज जा रही बस का गौरेला पेंड्रा मरवाही में एक्सीडेंट, कंडक्टर की मौत, कई घायल…

HomeChhattisgarhरायपुर से प्रयागराज जा रही बस का गौरेला पेंड्रा मरवाही में एक्सीडेंट,...

Date:

रायपुर : 20 फरवरी 2025 (रायपुर डेस्क)

रायपुर से प्रयागराज जा रही एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई | बस रोड किनारे खड़े ट्रेलर ट्रक से टकरा गई | वेंकटनगर और खैरझिठी गांव के पास ये एक्सीडेंट हुआ | हादसे में बस कंडक्टर की मौके पर मौत हो गई, 23 यात्री घायल हैं | यात्रियों के मुताबिक बस में 32 से 33 लोग सवार थे |

रायपुर से प्रयागराज जा रहे थे यात्री: रायपुर से रात 11 बजे महिंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस से कई यात्री प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए निकले | रात भर सफर तय कर सुबह लगभग 5 बजे के आसपास गौरेला पेंड्रा मरवाही पहुंचे | रायपुर से जो ड्राइवर बस चलाकर आ रहा था, वो वहीं रुक गया | उसके बाद दूसरा ड्राइवर पेंड्रा से बस चलाने लगा, गाड़ी कुछ दूर आगे बढ़ी ही थी कि छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश सीमा पर जीरो बॉर्डर क्षेत्र में बस, कोयला से लोड खड़े ट्रेलर से टकरा गई | इस सड़क हादसे में बस कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई | मृतक का नाम संतोष गुप्ता है, जो सुपेला भिलाई का रहने वाला है | बस चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है | एक्सीडेंट के बाद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हाइवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी |

घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल, एसडीएम पेंड्रा रोड अमित बैक, एसडीओपी श्याम सिदार सहित मध्यप्रदेश के पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे | फिर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. घटना के बाद बस ड्राइवर फरार है |

Join whatsapp Group: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर: आमानाका ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर। राजधानी रायपुर में आज एक बड़ा...

यशराज के सदाबहार गीतों से सजेगी संगीतमय शाम, रायपुर में होगा यादों का जादुई सफर…

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्य आकर्षण: ‘स्वरांक म्यूजिकल ग्रुप’ द्वारा विशेष...