MCB में पंचायत चुनाव का दूसरा चरण,मतदान चल रहा…

HomeCHHATTISGARHMCB में पंचायत चुनाव का दूसरा चरण,मतदान चल रहा...

Date:

एमसीबी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का दूसरा चरण चल रहा है | इसके तहत मनेंद्रगढ़ विकासखंड के 148 बूथों पर वोटिंग हो रही है | कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव प्रक्रिया को पूरा कराया जा रहा है | एसडीएम लिंगराज सिदार वोटिंग और चुनावी प्रक्रिया पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं |

बता दें कि एमसीबी में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोटिंग का समय रखा गया है | सुबह सात बजे से ही वोटरों में जोश देखने को मिल रहा है | प्रशासन का पूरा जोर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने पर है | मनेंद्रगढ़ में पंचायत चुनाव की वोटिंग को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है | सभी तरह की स्थितियों से निपटने के लिए पुलिस फोर्स चौकस है | एसडीएम लिंगराज सिदार ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भीक होकर मतदान करें | लोकतंत्र के इस पर्व में वोटर्स अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें |

राज्य चुनाव आयुक्त अजय सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 26 हजार 988 पंच पद के लिए, 3 हजार 774 सरपंच पद 899 जनपद सदस्य और 138 जिला पंचायत सदस्य के लिए वोटिंग हो रही है | सेकेंड फेज में 23 लाख 17 हजार 492 पुरूष, 23 लाख 66 हजार 157 महिला और 87 अन्य सहित कुल 46 लाख 83 हजार 736 मतदाता मतदान करेंगे |

Join whatsapp Group: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...