18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

आज से लागू हो गए FASTag के नए नियम…

HomeNationalआज से लागू हो गए FASTag के नए नियम...

Date:

नईदिल्ली : 17 फरवरी 2025 (दिल्ली डेस्क )

फास्टैग यूजर के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने टोल संग्रह के लिए नए नियमों की घोषणा की है, जो आज 17 फरवरी, 2025 से लागू होने वाले हैं | भारत सरकार ने देश में टोल भुगतान के लिए फास्टैग सिस्टम लागू कर दिया है | केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने टोल प्लाजा पर भीड़भाड़ और देरी को कम करने और यात्रा में तेजी लाने के लिए इस सिस्टम को लागू किया है | हाल ही में फास्टैग का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों के लिए एक बड़ा अलर्ट जारी किया गया है | इसके मुताबिक बेहतर होगा कि एक बार अपने फास्टैग को चेक कर लें, नहीं तो आपको टोल प्लाजा पर न सिर्फ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, बल्कि दोगुना चार्ज भी देना पड़ेगा! नए नियम आज 17 फरवरी से लागू होंगे |

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने टोल सड़कों पर टोल वसूली के लिए FASTag ट्रांजेक्शन को लेकर नए नियम लाए हैं | खास तौर पर ब्लैक लिस्टेड FASTag यूजर्स के लिए 70 मिनट की नई अवधि तय की गई है | अगर आप तय समय में खुद को ब्लैक लिस्ट से हटाने में नाकाम रहते हैं तो आपको दोगुना शुल्क देना होगा | ये नए नियम आज 17 फरवरी से लागू होंगे | इसके लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ने 28 जनवरी को सर्कुलर जारी किया था |

अगर FASTag में पर्याप्त बैलेंस नहीं है तो FASTag को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा. अगर FASTag टोल प्लाजा रीडर तक पहुंचने पर 60 मिनट से ज्यादा समय तक निष्क्रिय रहता है तो कोड 176 एरर डिस्प्ले होगा और ट्रांजेक्शन कैंसल हो जाएगा. साथ ही अगर स्कैनिंग के 10 मिनट बाद यह निष्क्रिय हो जाता है तो उसी कारण से ट्रांजेक्शन रिजेक्ट हो जाएगा. ऐसे में पेनल्टी के तौर पर दोगुना टोल शुल्क देना होगा. न केवल शेष राशि बल्कि केवाईसी सत्यापन पूरा नहीं करने और वाहन नंबर के साथ चेसिस नंबर का मिलान नहीं करने जैसे कारणों से फास्टैग को भी ब्लैकलिस्ट किया जाएगा.

उदाहरण के लिए मान लीजिए कि आपका FASTag सुबह 9 बजे ब्लैकलिस्ट हो गया है. अगर आप 10.30 बजे टोल प्लाजा पर पहुंचते हैं, तो आपका ट्रांजेक्शन रिजेक्ट हो जाएगा. अगर आप ब्लैकलिस्टेड बैलेंस को टॉप-अप करते हैं और पेंडिंग KYC को 70 मिनट के अंदर पूरा कर लेते हैं, तो ट्रांजेक्शन आसानी से पूरा हो जाएगा. इसी तरह अगर टोल 10 मिनट बाद भी रीड होता है, तो भी ब्लैकलिस्ट होने पर भी ट्रांजेक्शन रिजेक्ट हो जाएगा. इसलिए वाहन चालकों को इस नियम के बारे में जानकारी होना जरूरी है. जिन लोगों को आखिरी समय में अपने FASTag को रिचार्ज करने की आदत है, उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए और इसे पहले ही रिचार्ज कर लेना चाहिए। ताकि वे बिना किसी टेंशन के अपना सफर जारी रख सकें.

इन बदलाव का उद्देश्य टोल टैक्स कलेक्शन को सुव्यवस्थित करना और यात्रियों के लिए एक सहज अनुभव सुनिश्चित करना है. हालांकि इन नियमों का पालन न करने पर यूजर को दोगुना टोल शुल्क देना पड़ सकता है |

Join whatsapp Group: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ईडी जल्द जारी कर सकती है टीना अंबानी को नया समन…

नई दिल्ली /भारत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कारोबारी अनिल...