25.6 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

वेलेंटाइन्स डे पर प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान…

HomeChhattisgarhवेलेंटाइन्स डे पर प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान...

Date:

बिलासपुर: 14 फरवरी 2025 (बिलासपुर डेस्क)

वेलेंटाइन्स डे प्रेम का उत्सव मनाने का दिन होता है, वहीं छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं और प्रेम के इस पर्व पर एक साथ में जान दे दी।

दरअसल, यह घटना परसदा रेल लाइन की बताई जा रही है। जहां पर प्रेमी युगल ट्रेन के सामने कूद गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद चकरभाठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हालांकि दोनों के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Join whatsapp Group: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related