31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

विदेशी युवती ने किया रायपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 11 आरोपी गिरफ्तार…

HomeChhattisgarhविदेशी युवती ने किया रायपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 11 आरोपी...

Date:

रायपुर : 12 फरवरी 2025 (रायपुर डेस्क )

रायपुर में बीते पांच फरवरी की देर रात हुए हादसे के बाद बड़ा राजफाश हुआ है। पुलिस ने बताया कि जिस विदेशी युवती की गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ था वह युवती देह व्यापार के लिए उज्बेकिस्तान से पहुंची थी। आरोपित ऑनलाइन एप के माध्यम से कस्टमर को युवतियों को पहुंचाते थे। इसमें विदेशी के साथ पश्चिम बंगाल की लड़कियां शामिल हैं।

दरअसल, पांच फरवरी की दरमियानी रात थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत वीआइपी रोड में शराब के नशे में धुत्त विदेशी युवती ने अपनी कार से एक्टिवा वाहन को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया था। घटना में एक्टिवा सवार तीन व्यक्तियों को गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान अरुण कुमार विश्वकर्मा की मौत हो गई थी।

देह व्यापार के लिए पहुंची थी युवती: तेलीबांधा पुलिस द्वारा कार में सवार आरोपित युवती सहित आरोपित भावेश आचार्य से पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपित लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा था। कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि कार सवार विदेशी युवती उज्बेकिस्तान अण्डी जान क्षेत्र की निवासी है। विदेशी युवती जुगल कुमार के बुलाए जाने पर देह व्यापार के लिए मुंबई से रायपुर आकर होटल में रुकी थी।

जांच के बाद खुला पूरा राज: आईजी अमरेश मिश्रा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश दिए। थाना तेलीबांधा एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा दोनों आरोपितों से देह व्यापार में संलिप्त दलालों के संबंध में पूछताछ कर जांच शुरू की गई। टीम के सदस्यों द्वारा देह व्यापार में शमिल आरोपितों की पतासाजी करते हुए आरोपित रवि ठाकरे निवासी आरडीए कालोनी बोरियाखुर्द, जागेंद्र उके उर्फ मोहन निवासी हनुमान नगर पहाड़ीपारा गुढ़ियारी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। आरोपितों द्वारा अपने साथी जुगल सहित अन्य के साथ मिलकर देह व्यापार संचालित करना बताया। लोकेंटो एप के माध्यम से अपने ग्राहकों को युवतियों का फोटो व रेट उपलब्ध कराते थे। दोनों आरोपितों को 10 फरवरी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी :रवि ठाकरे निवासी आरडीए कालोनी बोरियाखुर्द टिकरापारा,जागेंद्र उके उर्फ मोहन निवासी गुढ़ियारी,बृजेश साहा निवासी अंबिकापुर सरगांव, हाल पता कमल विहार टिकरापारा,मो. साजिद निवासी ग्राम सेमरिया थाना सेमरिया जिला चतरा, हाल पता मोतीनगर संतोषी नगर टिकरापारा,दिनेश लिलवानी निवासी देवपुरी टिकरापारा,शेख इमरान निवासी संजय नगर टिकरापारा,अमित सोनी निवासी पुरानी बस्ती,रमेंद्र पाठक निवासी रायपुरा सत्यम विहार डीडी नगर,शेख नूरूल हक निवासी चौरसिया कालोनी टिकरापारा,दुर्गेश पनागर निवासी थाना सिटी कोतवाली कवर्धा एवं जुगल कुमार राय निवासी दमदमा पोस्ट नहाटा परगना हैं |

देखते रहिये : www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related