37.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

सीएम विष्णुदेव साय का कैबिनेट के साथ प्रयागराज दौरा,महाकुम्भ में लगायेंगे डुबकी …

HomeChhattisgarhसीएम विष्णुदेव साय का कैबिनेट के साथ प्रयागराज दौरा,महाकुम्भ में लगायेंगे डुबकी...

Date:

रायपुर : 13 फरवरी 2025 (रायपुर डेस्क )

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज रवाना हो रहे हैं | इस दौरान वे त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करेंगे और प्रदेश की सुख समृद्धि और जनकल्याण के लिए प्रार्थना करेंगे | सीएम के साथ पूरी छत्तीसगढ़ कैबिनेट भी साथ रहेगी | सीएम साय सुबह 8:25 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे | 9:40 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे | इसके बाद 11:15 बजे अरेल घाट और 11:30 बजे त्रिवेणी संगम पहुंचकर कुंभ स्नान और पूजा अर्चना करेंगे |

छत्तीसगढ़ पवेलियन में विष्णुदेव साय: सीएम दोपहर 1:50 बजे प्रयागराज स्थित छत्तीसगढ़ पवेलियन पहुंचेंगे | वहां वे राज्य सरकार की तरफ से छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे और श्रद्धालुओं से बात भी करेंगे | महाकुंभ स्नान के बाद सीएम साय शाम 4:50 बजे प्रयागराज से रायपुर के लिए रवाना होंगे | शाम 6:05 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे | सीएम लगातार श्रद्धालुओं से महाकुंभ जाने के लिए कह रहे हैं, साथ ही छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए वहां की गई व्यवस्थाओं के बारे में भी बता रहे हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...