30 C
Raipur
Wednesday, March 11, 2026

अमेरिका में एक और प्लेन हादसा, विमान में 100 लोग थे सवार, चालक दल ने सुरक्षित उतारा …

HomeInternationalअमेरिका में एक और प्लेन हादसा, विमान में 100 लोग थे सवार,...

Date:

विदेश /अमेरिका : 03 फरवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट 1382 के इंजन में सुबह टेकऑफ़ से पहले ह्यूस्टन के जॉर्ज बुश इंटरकांटिनेंटल हवाई अड्डे पर आग लग गई |  Federal Aviation Administration (FAA) के अनुसार, एयरबस A319 में सवार 104 यात्री और 5 चालक दल के सदस्य सुरक्षित रूप से उतारे गए. एफएए की रिपोर्ट के अनुसार, सुबह 8:35 के आसपास यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट 1382 के चालक दल ने इंजन में प्रोब्लम की सूचना दी, जिसके बाद टेकऑफ रोक दिया गया.

FOX 26 न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक ह्यूस्टन एयरपोर्ट की ओर से जारी की गई वीडियो में विमान के पंख में आग लगी हुई दिखाई दे रही है. एक फ्लाइट अटेंडेंट को यात्रियों से शांत रहने और अपनी सीटों पर बने रहने का निर्देश देते हुए सुना गया. ह्यूस्टन फायर डिपार्टमेंट ने पुष्टि की कि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है और उन्हें आग बुझाने की जरूरत भी नहीं पड़ी. एफएए ने घटना की जांच शुरू कर दी है |

उड़ान की जानकारी:

यह विमान ह्यूस्टन से न्यूयॉर्क के लागार्डिया हवाई अड्डे के लिए उड़ान भर रहा था | इसके स्थान पर एक अलग विमान 12:30 बजे न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरेगा. यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट 1382 की यह घटना किसी बड़ी दुर्घटना में तब्दील होने से बच गई. बता दें कि इस घटना ने हवाई सुरक्षा के महत्व को फिर से रेखांकित किया है |

follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q follow us on facebookhttps://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध की आहट: खामेनेई की मौत के बाद 1000 पार मृतक, खाड़ी तक फैली जंग की आग…

देश-विदेश हाइलाइट्स अमेरिकी-इजरायली हमलों में मृतकों की संख्या 1000 के...

तेहरान संकट: अमेरिका–इजराइल संयुक्त हमले का चौथा दिन, मिडिल ईस्ट में बढ़ता सैन्य टकराव…

तेहरान /देश-विदेश मुख्य बिंदु अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले...