30 C
Raipur
Tuesday, March 10, 2026

लखमा की अग्रिम जमानत पर आज होगी सुनवाई…

HomeChhattisgarhलखमा की अग्रिम जमानत पर आज होगी सुनवाई...

Date:

रायपुर : 03 फरवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

दो हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के शराब घोटाला मामले में जेल में बंद कवासी लखमा ने ईओडब्लू की विशेष अदालत में शुक्रवार को अग्रिम जमानत के लिए आवेदन पेश किया है। पूर्व मंत्री के आवेदन पर कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी। उल्लेखनीय है कि शराब घोटाला मामले की जांच ईडी के साथ ईओडब्लू कर रही है।

शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अनवर ढेबर, अनिल टूटेजा के आवेदन पर डिस्टलरी संचालकों को आरोपी बनाए जाने के मामले को लेकर भी विशेष अदालत में सुनवाई हुई। ई। कोर्ट बचाव पक्ष तथा ईओडब्लू के वकील की दलील सुनने के बाद डिस्टलरी संचालकों को आरोपी बनाए जाने के मामले में 10 फरवरी को फैसला सुनायेगी। ईओडब्लू के वकील डॉ. सौरभ पाण्डेय तथा विशेष लोक अभियोजक मिथिलेश वर्मा ने शासन का पक्ष रखते हुए कोर्ट को बताया कि मामले की जांच जारी है।

follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q follow us on facebookhttps://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related