32.1 C
Raipur
Wednesday, May 6, 2026

दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को रिजल्ट…

HomeNationalदिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को रिजल्ट...

Date:

नई दिल्ली : 03 फरवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

दिल्ली में 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

‘ना मुझे कांग्रेस से लेना है, ना BJP से और ना ही केजरीवाल से। बस काम अच्छा होना चाहिए। ऐसी सरकार आए जो महंगाई दूर करे।’ दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन दरगाह के पीछे रहने वाली सईदा चुनाव का जिक्र करते हुए अपनी नाराजगी रोक नहीं पातीं। जंगपुरा के भोगल मार्केट में रहने वाले 74 साल के डीएस बिंद्रा भी यही मानते हैं। वे कहते हैं, ‘आजकल चुनाव में मुद्दों की बात कोई नहीं करता। BJP जिसे फ्री की रेवड़ी बताती थी, अब वो भी उसी की बात कर रही है।’

दिल्ली की जंगपुरा सीट पर AAP ने मौजूदा विधायक प्रवीण कुमार को बदलकर पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को उतारा है। वहीं BJP ने कांग्रेस छोड़कर आए तरविंदर सिंह मारवाह को कैंडिडेट बनाया है। तरविंदर कांग्रेस के टिकट पर यहां से 3 बार विधायक रह चुके हैं।

follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q follow us on facebookhttps://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दिल्ली मेट्रो का बड़ा विस्तार: 7 नए कॉरिडोर से बदलेगी राजधानी की रफ्तार…

नईदिल्ली हाइलाइट बॉक्स: फेज-V (बी) में 7 नए मेट्रो कॉरिडोर...

सोना-चांदी में उछाल: चांदी ₹2.50 लाख प्रति किलो, सोना ₹1.56 लाख प्रति 10 ग्राम के पार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:• चांदी की कीमत में ₹3,500...

नीति आयोग को नई दिशा: डॉ. अशोक लाहिड़ी बने उपाध्यक्ष, पीएम मोदी से की मुलाकात…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:• डॉ. अशोक लाहिड़ी बने नीति...