23.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

विधायक पुरन्दर मिश्रा ने रेलवे डीसीएम को लिखा पत्र, कुंभ के लिए विशेष ट्रेन चलाने की मांग उठाई, सीएम साय का जताया आभार…

HomeChhattisgarhविधायक पुरन्दर मिश्रा ने रेलवे डीसीएम को लिखा पत्र, कुंभ के लिए...

Date:

रायपुर : 25 जनवरी 2025 ( स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने रेलवे डीसीएम रायपुर को एक पत्र लिखकर कुंभ के लिए विशेष ट्रेन चलाने की मांग उठाई है। विधायक मिश्रा ने कहा कि हमने प्रयागराज मे आयोजित महाकुंभ – 2025 में स्पेशल ट्रेन चलाने हेतु अनुरोध किया है, ताकि छत्तीसगढ़ के स्थानीय और इच्छुक लोग इस पुण्य फल का लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से लाखों लोग प्रयागराज में जाकर कुंभ में दर्शन करना चाहते हैं लेकिन यहां से गुजरने वाली ट्रेनों की संख्या बहुत कम है तथा सीधे इलाहाबाद के लिए भी ट्रेनों की कमी है इसके चलते सीट आरक्षित नहीं हो पा रही है और भीड़ भी ज्यादा है, ऐसे में छत्तीसगढ़ से प्रयागराज के लिए नई ट्रेन चलाने की आवश्यकता है।

विधायक मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ का साउथ पूर्वी रेलवे देश में सबसे ज्यादा वाणिज्य देने वाला रेल डिवीजन है, ऐसे में छत्तीसगढ़ के लोगों को विशेष सुविधा पाने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ सरकार ने कुंभ में छत्तीसगढ़वासियों के लिए विशेष पवेलियन का निर्माण किया है जहां पर छत्तीसगढ़ से जा रहे दर्शनार्थियों को रुकने, ठहरने भोजन इत्यादि की निशुल्क व्यवस्था की गई है।

विधायक मिश्रा ने इसके लिए मुख्यमंत्री साय का आभार जताया है और रेलवे से मांग की है कि रेलवे को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए छत्तीसगढ़ से प्रयागराज के लिए नई ट्रेन अभिलंब शुरू करना चाहिए।

ख़बरें और भी…

Follow us on whatsapp channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ/

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...