31.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

CGPSC भर्ती घोटाला,श्रवण गोयल को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज …

HomeChhattisgarhCGPSC भर्ती घोटाला,श्रवण गोयल को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज...

Date:

रायपुर : 22 जनवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती गड़बड़ी मामले में न्यायिक रिमांड पर रायपुर जेल में बंद आरोपी श्रवण कुमार गोयल की जमानत याचिका खारिज हो गई है। दो दिन चली इस सुनवाई में दोनों पक्षों के वकीलों ने अपनी दलील पेश की। वहीं बुधवार को कोर्ट ने जमानत याचिका निरस्त कर दी है।

सुनवाई के दौरान श्रवण गोयल के वकील फैजल रिजवी ने सीबीआई की चार्जशीट पर सवाल खड़े किए। उन्होंने ने कोर्ट में कहा कि जो पेपर लीक का आरोप लगाया गया है वह गलत है। सीबीआई ने पेपर लीक की कहानी बनाई है। वहीं CBI के वकील ने अपनी दलील में श्रवण गोयल की भूमिका पर अपना पक्ष रखा। दोनों पक्षों के दलील सुनने के बाद कोर्ट ने श्रवण कुमार गोयल अपराध में संलिप्तता को देखते हुए अपना फैसला सुनाया और जमानत आवेदन खारिज कर दिया।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...