24.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

अम्बिकापुर सट्टा एप का मास्टरमाइंड सुधीर गुप्ता गिरफ्तार, 100 करोड़ के ट्रांजेक्शन की आशंका…

HomeChhattisgarhअम्बिकापुर सट्टा एप का मास्टरमाइंड सुधीर गुप्ता गिरफ्तार, 100 करोड़ के ट्रांजेक्शन...

Date:

सरगुजा: 16 जनवरी 2025 (सरगुजा टीम)

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में ऑनलाइन सट्टा एप के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। सरगुजा पुलिस ने इस मामले के मास्टरमाइंड सुधीर गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी एक बड़ी कार्रवाई के तहत की गई, जिसमें पुलिस ने गुप्ता के घर पर छापा मारा था।

बता दें कि सरगुजा एसपी योगेश पटेल के नेतृत्व में अंबिकापुर सीएसपी रोहित शाह की टीम ने यह कार्रवाई की। गुप्ता की गिरफ्तारी के दौरान उसके घर से कई महत्वपूर्ण सामान बरामद किए गए हैं। इससे पहले, गुप्ता पुलिस की दबिश के दौरान फरार हो गया था।

दरअसलअधिकारियों का अनुमान है कि इस गिरोह ने 100 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन किए हैं। यह गिरोह हवाला और महादेव ऑनलाइन सट्टा एप से जुड़ा हुआ था । गिरोह के पास 15 बैंकों के 300 से अधिक खाते थे, जिनका उपयोग अवैध लेनदेन के लिए किया जाता था।

गुप्ता की गिरफ्तारी से एक दिन पहले, पुलिस ने इस मामले में चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस के व्यापक अभियान का हिस्सा है। इस मामले ने छत्तीसगढ़ में अवैध सट्टा गतिविधियों के व्यापक नेटवर्क पर प्रकाश डाला है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संबंधों और उनके वित्तीय नेटवर्क की जांच कर रही है।

खबरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बस्तर पर्यटन को नई रफ्तार: प्राकृतिक धरोहरों पर बढ़ीं सुविधाएँ, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिला संबल…

बस्तर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• चित्रकोट, तीरथगढ़ सहित प्रमुख स्थलों पर आधारभूत...

वेलेंटाइन डे पर रायपुर में हाई अलर्ट, पार्क-मॉल में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• सार्वजनिक स्थलों पर पुरुष व महिला पुलिसकर्मी...