31.1 C
Raipur
Thursday, April 2, 2026

घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर खाद्य विभाग की कार्यवाही…

HomeChhattisgarhघरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर खाद्य विभाग की कार्यवाही...

Date:

महासमुंद: 16 जनवरी 2025

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार खाद्य विभाग की संयुक्त जांच दल द्वारा बुधवार को विकासखंड बसना अंतर्गत ग्राम अंसुला में पिलानिया स्टोर्स की जांच की गई। जांच में पिलानिया स्टोर्स के संचालक राजकुमार अग्रवाल द्वारा अपने किराना स्टोर में घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध रूप से भण्डारण किये जाने के कारण द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय व वितरण विनियमन) आदेश 2000 का उल्लंघन किये जाने के कारण 47 नग घरेलू गैस सिलेंडर, जिसमें से 14.2 किग्रा. का 43 नग भरे हुए एवं 2 नग खाली तथा 5 किग्रा. के 2 नग खाली सिलेंडर की जप्ती की कार्यवाही की गई तथा उक्त घरेलू गैस सिलेंडर को गैस एजेंसी पिथौरा की सुपुर्दगी में दिया गया है।
इसी प्रकार एक अन्य जांच में खाद्य एवं आबकारी विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा विकासखंड बसना अंतर्गत अंतरा परिसरार अंसुला नाला, ग्राम पंचायत अंसुला में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डरों का महुआ शराब बनाने में उपयोग करते हुए पाया गया। मौके पर 7 नग घरेलू गैस सिलेंडर, जिसमें 1 नग भरा हुआ, 1 नग खाली, 5 नग आधा भरा हुआ, 5 नग रेगुलेटर, 5 नग एकल बर्नर चूल्हा, 4 हॉस पाईप तथा 9 नग गंजा बर्तन जप्त किया गया। जप्त गैस सिलेंडर को गैस एजेंसी पिथौरा की सुपुर्दगी में दिया गया। उक्त जांच एवं जप्ती की कार्यवाही हरीश सोनेश्वरी, सहायक खाद्य अधिकारी, अनुविभाग-सरायपाली, अविनाश दुबे, खाद्य निरीक्षक, विकासखंड-सरायपाली तथा विवेक कुमार, खाद्य निरीक्षक, विकासखंड पिथौरा एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया। 

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में सनसनी: पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की हत्या कर थाने में किया सरेंडर…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : राजधानी रायपुर में दोहरे हत्याकांड...