24.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

सैफ अली खान की सर्जरी सक्सेस,खतरे से बाहर हुवे अभिनेता…

HomeChhattisgarhसैफ अली खान की सर्जरी सक्सेस,खतरे से बाहर हुवे अभिनेता...

Date:

मुम्बई: 16 जनवरी 2025 (मुम्बई डेस्क)

अभिनेता सैफ अली खान के स्वास्थ्य को लेकर उनकी टीम की तरफ से बयान जारी किया गया। बयान में कहा गया है कि अब अभिनेता खतरे से बाहर हैं। फिलहाल, वो अस्पताल में हैं और डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। बयान में आगे कहा गया कि अभिनेता की सर्जरी सफल हो चुकी है। वह अब बिल्कुल ठीक हैं। उन्हें किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है। वहीं, अभिनेता की टीम ने उन डॉक्टरों का भी शुक्रिया किया, जिन्होंने इस सर्जरी को अंजाम दिया। अभिनेता की सर्जरी करने वालों में डॉ. नीरज उत्तमानी, डॉ. नितिन डांगे, और डॉ. लीना जैन शामिल हैं।

इसके साथ ही टीम ने उन सभी फैंस का भी शुक्रिया अदा किया जो अभिनेता के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। टीम की तरफ से कहा गया है कि हम सभी आप लोगों की प्रार्थना के लिए अपनी तरफ से आभार प्रकट करते हैं। बता दें कि रात करीब दो-तीन बजे चोर ने अभिनेता पर धारदार हथियार से हमला किया था। इसके बाद अभिनेता को उपचार के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस हमले के संबंध में अभिनेता के परिजनों की तरफ से बयान भी सामने आया था, जिसमें कहा गया है कि एक्टर अब पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। अभिनेता पर चोर ने धारदार हथियार से हमला किया था, जिसका उन्होंने डटकर सामना किया था। यह घटना सुबह 2:15 बजे हुई जब चोर कथित तौर पर उनके बांद्रा स्थित घर में घुस आया और उनके घरेलू सहायक पर हमला किया। बेटे जेह के कमरे में हो रहे शोर से सैफ की नींद खुल गई। वह कमरे के अंदर गए और देखा कि अज्ञात शख्स उनके घरेलू सहायक से बहस कर रहा था। यह देखकर सैफ ने हस्तक्षेप किया, अपराधी से लड़े और निहत्थे घरेलू सहायक को बचाया।

पुलिस ने इस हमले के संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस इस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। डीसीपी दीक्षित गेदाम ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि अभिनेता के ऊपर चाकू से हमला हुआ है, जिसके बाद हम घटनास्थल पर पहुंचे। अब हम इस मामले के विभिन्न पहलुओं से जांच कर रहे हैं। घटना के वक्त सैफ की पत्नी करीना घर पर ही थी।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बस्तर पर्यटन को नई रफ्तार: प्राकृतिक धरोहरों पर बढ़ीं सुविधाएँ, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिला संबल…

बस्तर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• चित्रकोट, तीरथगढ़ सहित प्रमुख स्थलों पर आधारभूत...

वेलेंटाइन डे पर रायपुर में हाई अलर्ट, पार्क-मॉल में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• सार्वजनिक स्थलों पर पुरुष व महिला पुलिसकर्मी...