31.1 C
Raipur
Thursday, April 2, 2026

महिला की मौत:सिग्नल तोड़कर आ रही ई-रिक्शा की कार से टक्कर, लड़की चला रही थी कार…

HomeChhattisgarhमहिला की मौत:सिग्नल तोड़कर आ रही ई-रिक्शा की कार से टक्कर, लड़की...

Date:

रायपुर : 15 जनवरी 2025 (छत्तीसगढ़)

रायपुर के भगत सिंह चौक में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसके बाद ई-रिक्शा एक पैदल चल रही महिला के ऊपर गिर गई। इस हादसे महिला के सिर पर गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। लोगों ने बताया कि, कार कोई लड़की चला रही थी। हादसा CCTV में भी कैद हुआ है।

घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने बताया कि, घायल महिला 20 मिनट तक सड़क पर तड़पती रही। इस दौरान एंबुलेंस को कॉल किया गया, लेकिन मदद नहीं मिली। बाद में एक कार चालक की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया था।

मदद के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन कोई नहीं रुका

टक्कर मारने के दौरान एक महिला पैदल जा रही थी जिसके ऊपर पूरा ई-रिक्शा पलट गया। इस हादसे में महिला को गंभीर चोट आई है। वहीं कार चला रही महिला कुछ देर रुककर वहां से निकल गई। बताया जा रहा है कि, ई-रिक्शा चालक भी बाद में फरार हो गया। मौके पर पहुंचे एक युवक ने बताया कि, एक्सीडेंट के बाद 20 मिनट तक महिला सड़क पर ही पड़ी रही। पुलिस और एम्बुलेंस को कॉल किया, लेकिन उनकी ओर से भी कोई सहायता नहीं मिली। किसी तरह एक कार चालक ने मदद की लेकिन महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में सनसनी: पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की हत्या कर थाने में किया सरेंडर…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : राजधानी रायपुर में दोहरे हत्याकांड...