34.1 C
Raipur
Thursday, April 2, 2026

MP में माताएं रहेंगी हेल्दी, गर्भवतियों के लिए अब बर्थ वेटिंग रूम, रोजाना मिलेंगे 100 रुपए भी…

HomeChhattisgarhMP में माताएं रहेंगी हेल्दी, गर्भवतियों के लिए अब बर्थ वेटिंग रूम,...

Date:

मध्यप्रदेश : 15 जनवरी 2025 (एम पी डेस्क)

मध्य प्रदेश सरकार ने मातृ स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए गर्भवती महिलाओं के लिए बड़ा कदम उठाया है | बता दें कि गर्भवती महिलाओं के लिए बर्थ वेटिंग रूम की शुरुआत की गई है | इस सुविधा के तहत गर्भवती महिलाएं प्रसव से एक सप्ताह पहले अस्पताल में रह सकेंगी | इससे प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं से बचा जा सकेगा | यह सुविधा खासकर आदिवासी बहुल जिलों में शुरू की गई है, जहां स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है |

बता दें कि प्रदेश के 47 जिलों के 71 सिविल अस्पतालों और 249 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बर्थ वेटिंग होम शुरू किए जाएंगे |  3 आदिवासी बहुल जिलों झाबुआ, अलीराजपुर और बड़वानी में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसकी शुरुआत हो चुकी है | महिलाओं को एक सप्ताह पहले अस्पताल में भर्ती होने की सुविधा दी जाएगी और उन्हें प्रतिदिन 100 रुपए की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी | सुमन हेल्प डेस्क और आशा कार्यकर्ताओं के जरिए नियमित स्वास्थ्य जांच की जाएगी | राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अधिकारियों का कहना है कि तीन जिलों में सफलता के बाद इसे अन्य जिलों में भी लागू करने की योजना है |

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में सनसनी: पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की हत्या कर थाने में किया सरेंडर…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : राजधानी रायपुर में दोहरे हत्याकांड...